Share & like

जतिंदर बैंस/रोजाना ख़बर

गुरदासपुर, 18 अगस्त
श्री महादेव मंदिर के प्रधान श्री पुनीत सागर ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सावन महीने का ऊँ नमः शिवाय का जाप उनके द्वारा पिछले 20 (बीस) सालों से लगातार पूरे सावन महीने में श्री महादेव मंदिर गोपाल शाह रोड गुरदासपुर में रोज रात 9:00 से 10:00 तक किया जा रहा था और यह जाप 16 जुलाई 2025 को शुरू किया गया था और 16 अगस्त 2025 को संपन्न किया गया और उसके बाद जन्माष्टमी महोत्सव भी मनाया गया।

रात 12 बजे केक काटकर भगवान श्री कृष्ण जी जन्मदिन मनाया गया सैकड़ों भक्तों ने इस पावन अवसर पे हिस्सा लेकर भक्ति रस का आनंद लिया । तत्पश्चात अगले दिन 17-अगस्त -2025 को सुबह 9:00 बजे हवन किया गया और उसके बाद लंगर लगाकर जाप को विश्राम दिया । इस जाप में रोज़ाना सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं और भोलेनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ।

मंदिर के प्रधान श्री पुनीत सागर ने यह भी बताया कि श्री महादेव मंदिर की देखरेख/ मंदिर निर्माण के लिए एक संस्था भी बनाई गई है जिसका नाम श्री महादेव मंदिर सेवा समिति, गुरदासपुर है जो लगभग पिछले 25 सालों से मंदिर की देखरेख एवं निर्माण हेतु कार्य कर रही है और इस संस्था में लगभग 35-40 मेंबर्स हैं जो हर महीने अपने तन-मन ओर धन से मंदिर निर्माण एवं मंदिर में होने वाले हर कार्यक्रम में सहयोग करते हैं जिनके नाम दिनेश शर्मा , अश्विनी महाजन , वरूण बाली , राजेश गुप्ता , अरुण महाजन, बोबी कपूर,, सुमित , सूरज, नरिंदर ,दीवंशु , वंश , मनजोत, शिवम् अंशु रुद्र , लवली, रवी कुमार , कुलदीप शर्मा, दीक्षा मेहरा , भानु प्रिया, ज्योति शर्मा, रेनू गुप्ता, मेघा महाजन, नीलम महाजन, राज कुमारी, आदि शामिल हैं


Share & like

Leave a Reply